आईपीएल 2023 के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली है। सीएसके को मैच जीतने के लिए 135 रनों की जरूरत थी जिसे उन्होंने 3 विकेट खोकर 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। सीएसके की इस जीत में गेंदबाजों ने तो अपनी भूमिका निभाई ही लेकिन बाद मे डेवोन कॉनवे ने नाबाद अर्द्धशतक लगाकर सीएसके के लिए जीत की औपचारिकता को पूरा कर दिया।

Advertisement

इस दौरान कॉनवे ने 57 गेंदों में 77 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इस दौरान अगर उन्होंने सबसे ज्यादा किसी गेंदबाज की कुटाई की तो वो मार्को जानसन थे। कॉनवे ने जानसन के एक ही ओवर में चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 22 रन लूट लिए। कॉनवे ने इस ओवर में 4 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने इस ओवर में जो आतंक मचाया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

कॉनवे ने जिस तरह की बैटिंग पावरप्ले में की उससे ये सुनिश्चित हो गया कि सीएसके इस मैच को आसानी से जीत जाएगा। वहीं, अगर बाकी बल्लेबाजों की बात करें तो कॉनवे के साथी रुतुराज गायकवाड़ ने भी 30 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों ने सीएसके के लिए पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की और सीएसके के लिए जीत की नींव रखी।

कॉनवे vs जानसन बैटल देखने के लिए क्लिक करें

वहीं, अगर हैदराबाद की बात करें तो उनके लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। ये टीम लगातार अपने प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर रही है और इसी का खामियाजा एडेन मारक्रम की टीम को भुगतना पड़ रहा है। हैदराबाद की टीम अब तक खेले गए 6 मैचों में 4 हार चुकी है और अब अगर यहां से इस टीम ने वापसी नहीं की तो इनके लिए ये सीजन भी बुरा ही साबित होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार