इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से डेब्यू करने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने कहा है कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने उनका काफी साथ दिया।

Advertisement

कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में उम्दा प्रदशर्न किया था और 306 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में 22 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती।

Advertisement

कॉनवे ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से कहा, "यह अच्छा एहसास है और मेरे जैसे युवा खिलाड़ी जिन्होंने ज्यादा टेस्ट नहीं खेला है, वो आकर खुद को साबित कर रहे हैं। मेरा रॉस टेलर, केन विलियम्सन और टॉम लाथम जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने साथ दिया। शीर्ष पर रहना सुखद है। लेकिन सीरीज जीतना विशेष है।"

उन्होंने कहा, "आपको पता होता है कि विरोधी टीम काफी अच्छी है और जेम्स एंडरसन तथा स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे गेंदबाज क्या कर सकते हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर आपको ऐसे गेंदबाजों का सामना करना पड़ता है जिनका अच्छा नियंत्रण है।"

कॉनवे ने कहा, "मैं न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना चाहता था और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं। यह काफी सुखद एहसास है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार