डुनेडिन, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया। टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन बारिश की दखल के कारण यह फैसला लिया गया। इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने शनिवार को चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में डीन एल्गर (89) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर स्टम्प्स तक छह विकेट खोकर 224 रन बनाए थे। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने आठ मार्च को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। एल्गर (140) की शतकीय पारी और प्लेसिस (52), टेम्बा बावुमा (64) के अर्धशतक के दम पर टीम ने अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 308 रन बनाए थे। 

Advertisement

इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बाउल्ट ने चार, नील वेग्नर ने तीन विकेट लिए, वहीं जीतन पटेल को दो जेम्स नीशन को एक सफलता हासिल हुई थी। 

इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में कप्तान केन विलियमसन (130) की शतकीय पारी और जीत रावल (52), बीजे वॉटलिंग (50) के अर्धशतक के दम पर 341 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

इस पारी में साउथअफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सबसे अधिक पांच विकेट हासिल किए, वहीं वर्नोन फिलेंडर, मोर्ने मोर्कल को दो-दो और कगीसो रबाडा को एक सफलता मिली। 

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बाच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच 16 मार्च से वेलिंगटन में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार