मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल खिताब जीतने के साथ ही वेस्टइंडीज के आलराउंडर कीरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा टी-20 खिताब जतीने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पोलार्ड की टीम मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-13 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

पोलार्ड ने मैच के बाद कहा, "ड्वैन ब्रावो, आप मेरे से पीछे हैं (सर्वाधिक टी-20 खिताब जीतने की संख्या के मामले में)। मुझे कैमरे पर यही कहना है।"

Advertisement

पोलार्ड ने दुनिया की विभिन्न टी-20 फ्रेंचाइजियों के साथ मिलकर अब तक 15 खिताब जीते हैं और इनमें से पांच तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ ही जीते हैं। वहीं ब्रावो ने अपने टी-20 करियर में 14 फाइनल जीते हैं, जिसमें से उन्होंने आईपीएल में तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ये कारनामा किया है। 

वेस्टइंडीज के आलराउंडर पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 3,000 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल-13 में 191.42 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए हैं।

पोलार्ड ने कहा, "यह एक शानदार अहसास है और यह बहुत मायने रखता है। पांचवीं ट्रॉफी। हम यहां 11 साल से हैं। हमारे पास एक शांत उत्सव है। ट्रॉफी की संख्या, प्रतिभाओं की संख्या। आप कह सकते हैं कि मुंबई इंडियंस सबसे अच्छी टी-20 टीम है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार