England vs Australia 2nd Test, Dream 11 Team

Advertisement

एशेज सीरीज 2023 का दूसरा मुकाबला बुधवार (28 जून) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला गया था जिसे मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक अंदाज में दो विकेट से जीतकर अपने नाम किया था। ऐसे में अब मेजबान टीम इंग्लैंड लॉर्ड्स में जीत हासिल करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

Advertisement

इस मुकाबले में आप ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा पर दांव खेल सकते हैं। ख्वाजा एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लिश गेंदबाज़ों के काल बन गए थे। वहां इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पहली इनिंग में 141 और दूसरी इनिंग में 65 रन ठोके हैं। उनकी फॉर्म को देखते हुए उन्होंने कप्तान के तौर पर चुनना समझदारी होगी। ख्वाजा अब तक 62 टेस्ट मुकाबलों में 49.78 की औसत से कुल 4714 रन बना चुके हैं ख्वाजा के अलावा जो रूट या स्टीव स्मिथ भी कप्तान के तौर पर अच्छी पिक साबित हो सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो को चुन सकते हैं।

ENG vs AUS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 28 जून 2023
समय - 03: 30 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

ENG vs AUS: Pitch Report

Advertisement

एशेज 2023 का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक कुल 144 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 51 और रन चेज करने वाली टीन ने 42 मैच अपने नाम किये हैं।

लॉर्ड्स पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 309 रन रहा है। वहीं यहां चौथी इनिंग का औसत स्कोर महज 154 है। इस ऐतिहासिक मैदान पर गेंदबाज़ नई गेंद से आंतक मचा सकते हैं।

ENG vs AUS Head-to-Head

Advertisement

कुल - 357
ऑस्ट्रेलिया- 151
इंग्लैंड - 110
ड्रॉ - 96

ENG vs AUS: Where to Watch?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज़ को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं क्रिकेट फैंस एशेज सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव एप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

England vs Australia Dream 11 Team

विकेटकीपर - जॉनी बेयरस्टो (उपकप्तान), एलेक्स कैरी
बल्लेबाज - स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा (कप्तान), जो रूट 
ऑलराउंडर - बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज - नाथन लियोन, पैट कमिंस, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन

England Probable Playing XI

Advertisement

बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोश टंग, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन

Australia Probable Playing XI

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार