राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और मार्लन सैमुअल्स के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेन स्टोक्स ने हाल ही में क्वारंटाइन के अनुभव को शेयर करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मार्लन सैमुअल्स पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा था जो कि सैमुअल्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था और उन्होंने बेन स्टोक्स के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था।

Advertisement

मार्लन सैमुअल्स ने सारी हदें पार करते हुए बेन स्टोक्स की पत्नी के बारे में भी काफी गलत शब्दों का प्रयोग किया था। अब इस पूरे मामले पर बेन स्टोक्स ने रिएक्ट किया है। बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिना कैप्शन के मार्लन सैमुअल्स की 14 तस्वीरों को शेयर किया है। कुछ तस्वीरों में मार्लन सैमुअल्स बेन स्टोक्स से झगड़ते तो कुछ मैं शेन वॉर्न से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। मार्लन सैमुअल्स ने पार की सारी हदें, स्टोक्स के बाद शेन वॉर्न के लिए किया बेहद आपत्तिजनक कमेंट

Advertisement

क्या है पूरा मामला: बीते दिनों स्टोक्स ने अपने क्वारंटाइन के अनुभव को शेयर करते हुए कहा था कि, 'आप विमान से उतरें, अपना बैग लें, बाहर जाएं और आपको बताया जाएगा कि आपको किस होटल में जाना है। कोई विकल्प नहीं है, यह अच्छी किस्मत की बात है कि आपको एक अच्छा होटल मिलेगा या नहीं। सरकार द्वारा कुछ होटलों को क्वारंटाइन के लिए चुना गया है। ऐसे में आप कुछ नहीं कर सकते हैं।'    
 
स्टोक्स ने आगे कहा, 'मैंने कुछ इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी और कुछ इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मुझे मैसेज किया था कि वहां पर आपको कैसा लग रहा है। तब मैंने उनसे कहा था कि यह बिल्कुल भी सुखद अनुभव नहीं है, मैं इसे अपने सबसे बुरे दुश्मन के लिए भी नहीं चाहूंगा। मैंने अपने भाई को भी यही मैसेज भेजा और मेरे भाई ने मुझसे पूछा कि क्या आप मार्लन सैमुअल्स के साथ भी ऐसा नहीं करेंगे? मैंने कहा, नहीं, यह बहुत बुरा है।'

बेन स्टोक्स द्वारा यह सब मजाकिया अंदाज में कहा गया था लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए स्टोक्स के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। मार्लन सैमुअल्स के कमेंट पर माइकल वॉर्न समेत कई खिलाड़ियों द्वारा भी आपत्ति जताई जा चुकी है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार