England vs West Indies 1st ODI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार (29 मई) को  एजबेस्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के टॉप 7 बल्लेबाजों ने 30 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली। इंग्लैंड वनडे इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसके सात बल्लेबाजों ने एक पारी में 30 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली।

Advertisement

ऐसा करने वाली पहली टीम

Advertisement

बतौर ओपनिंग बल्लेबाज अपना वनडे मैच खेलने उतरे जैमी स्मिथ ने 24 गेंदों में 37 रन बनाए और उनके साथी ओपनर बेन डकेट ने 48 गेंदों में 60 रन की परी खेली। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट ने 65 गेंदों में 57 रन, कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों में 58 रन, जोस बटलर ने 32 गेंदों में 37 रन बनाए। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे जैकब बेथेल टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे और उनके बल्ले से 53 गेंदों में 82 रन बनाए और ऑलराउंडर विल जैक्स ने 24 गेंदों में 39 रन बनाए।

पहली बार हुआ ऐसा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इस  मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 400 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह वनडे इतिहास में बिना किसी व्यक्तिगत शतक के बिना किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। पहली बार कोई टीम बिना शतक के 400 के आंकड़े तक पहुंची है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया, यह वनडे इतिहास में रनों के हिसाब से इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है। पहले बल्लेबााजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 400 रन का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 26.2 ओवर में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार