वार्म अप मैच: कप्तान के तौर पर आखिरी मैच में धोनी ने दिखाया अपना पुराना अंदाज

Updated: Tue, Jan 10 2017 14:36 IST
वार्म अप मैच: कप्तान के तौर पर आखिरी मैच में धोनी ने दिखाया अपना पुराना अंदाज ()

10 जनवरी, मुंबई(CRICKETNMORE)। क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया मुंबई में भारत ए की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेल रही है। कप्तान के तौर पर धोनी का यह आखिरी मैच है। क्रिकेट फैन्स इस मैच को देखने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचे हैं। आपको बता दें कि धोनी ने 6 जनवरी को वनडे और टी- 20 से कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। VIDEO: धोनी और युवराज ने एक साथ नेट पर मचाया धमाल: जरूर देखें

मुंबई में इस ऐतिहासिक मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर  भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।  भारत के लिए ओपनिंग की शुरूआत मनदीप सिंह ने की। मनदीप सिंह 8 रन बनाकर डेविड विली की गेंद पर क्लिक बोल्ड हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह के पास है ये अनोखा रिकॉर्ड, कोई नहीं कर पाया है ऐसा

इसके बाद शिखर धवन औऱ रायडु ने भारत ए की पारी को संभालते हुए खेल रहे हैं। ये खबर लिखे जाने तक भारत ए की टीम ने 12 ओवर में 42 रन बना लिए हैं। इस महान दिग्गज ने भी माना, धोनी की कप्तानी है सबसे शानदार

 

 

धोनी की कप्तानी में आखिरी बार धवन और युवराज मैदान पर उतरेगें। गौरतलब है कि काफी समय के बाद युवी की वनडे टीम में वापसी हुई है जिसके तहत यह वार्म अप मैच युवराज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्रिकेट क्लाब ऑफ इंडिया ने धोनी को भारतीय टीम के लिए बेहतरीन योगदान के लिए सम्मान भा दिया।

भारत ए की टीम इस प्रकार है..

इंडिया ए : महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान), शिखर धवन, मनदीप सिंह, अंबाती रायडु, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, संजु सैमसन, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, अशीष नेहरा, मोहित शर्मा, सिद्धार्थ कौल।

इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जैक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जोए रूट, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें