England vs India 3rd ODI Match Prediction: इंग्लैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 234 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में जो रूट ने 133 गेंदों पर नाबाद 99 रन ठोके, वहीं जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट चटकाए।
ENG vs IND 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 19 जुलाई 2025
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन
Lord's, London Pitch Report
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के ल़ॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 89 ODI मैचों में से 44 जीते गए हैं। यहां 50 ओवर क्रिकेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 232 रन रहा है।
ENG vs IND ODI Head To Head Record
कुल - 112
इंग्लैंड - 45
भारत - 62
बेनतीजा - 03
टाई - 02
ENG vs IND 3rd ODI : Where to Watch?
इस वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar App पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
ENG vs IND 3rd ODI: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से जो रूट, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो विराट कोहली, शुभमन गिल और अक्षर पटेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs India 3rd ODI Probable Playing XI
England Probable Playing XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
India Probable Playing XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे/प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
England vs India Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs IND 3rd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।