eng vs nz test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हेडिंग्ले के मैदान पर चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर गजब का नजारा देखने को मिला। वैसे तो विदेशों में अक्सर दर्शकों को मैदान पर बड़े ही चाव से खाते-पीते मैच का लुफ्त उठाते हुए देखा जाता है। लेकिन, इस बीच मैदान पर कुछ ऐसा हुआ कि बर्गर खा रहे दर्शक के हलक के नीचे बर्गर का निवाला नहीं गया क्योंकि उसकी नजर कैच के लिए दौड़ते बेन स्टोक्स पर टिकी थी।

Advertisement

इस मजेदार वीडियो को इंग्लैंड क्रिकेट ने शेयर किया है। यह वाक्या न्यूजीलेंड की पहली पारी के बल्लेबाजी के 116वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटा। डेरिल मिचेल लय में दिख रहे थे और शतक बनाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे। मिचेल ने जैक लीच की गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की।

Advertisement

इस कोशिश में एक पल के लिए लगा कि वो कामयाब हो जाएंगे। लेकिन, बॉल बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आ पाई और गेंद बाउंड्री की तरफ काफी देर हवा में रही। कप्तान बेन स्टोक्स गेंद से काफी दूर थे लेकिन, गेंद को पकड़ने के लिए उन्होंने उल्टी दौड़ लगा दी। बाउंड्री लाइन पर बैठों दर्शकों के लिए ये पल हैरान करने वाला था।

वहीं 2 दर्शक जो आराम से बैठकर बर्गर खा रहे थे। अचानक उनका खाना रुक जाता है। एक दर्शक तो बर्गर के निवाले को हलक से नीचे तक नहीं ले जा पाता। लोगों के मन में तमाम सवाल थे कि क्या बेन स्टोक्स ये कैच लपक पाएंगे या नहीं। बेन स्टोक्स ने कैच लपका तब जाकर दर्शक के हलक के नीचे से बर्गर का टुकड़ा गया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए टेस्ट मैच के पांचवे दिन 113 रनों की दरकार है। इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 8 विकेट लेने हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार