किंग्सटन (जमैका), 10 जुलाई (CRICKETNMORE)| मैन ऑफ द मैच सलामी बल्लेबाज एविन लुइस (नाबाद 125) के शतक की बदौलत मेजबान विंडीज ने एकमात्र टी-20 मैच में भारत को नौ विकेट से एकतरफा और करारी हार दी है। रविवार रात खेले गए मैच में विंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया और मेहमान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 190 रन जड़ दिए। यह लक्ष्य भी उसे जीत हासिल करने के लिए कम पड़ा और विंडीज ने सिर्फ एक विकेट खोकर नौ गेंद पहले यह लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

मात्र 62 गेंदों में 12 छक्के और छह चौके मारने वाले लुइस का यहा टी-20 में सर्वोच्च स्कोर भी है। यह उनका टी-20 में दूसरा शतक है। उनका पहला शतक भी भारत के खिलाफ पिछले साल आया था। इसी के साथ लुइस टी-20 की एक पारी में विंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

इसी शतक के साथ उन्होंन एक और मुकाम हासिल किया है। वह इस प्रारूप में दो शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले उनके हमवतन क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ऐसा कर चुके हैं। 

लुइस को इस स्कोर तक पहुंचाने में भारतीय फील्डरों का भी हाथ रहा जिन्होंने उनके दो कैच छोड़े। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, दिग्गज खिलाड़ी को किया गया बाहर

मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को धीमी शुरुआत मिली, लेकिन एक बार विकेट पर जमने के बाद लुइस ने भारतीय गेंदबाजों की खूब बखिया उधेड़ी। उन्होंने सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ पहले विकेट के लिए 8.2 ओवरों में 82 रन जोड़े। लगभग एक साल बाद टीम में वापसी कर रहे गेल से भारत को खतरा नजर आ रहा थेए लेकिन हुआ उल्टा। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 18 रन बनाए और लुइस को खुलकर खेलने का मौका दिया। 

पहला टी-20 मैच खेल रहे कुलदीप यादव ने गेल को आउट किया। लेकिन इसका फर्क लुइस पर नहीं पड़ा और उन्होंने गगनचुंबी छक्के लगाने और तेजी से गेंद को सीमारेखा के पार भेजना जारी रखा। गेल के जाने के बाद लुइस को मार्लन सैमुअल्स (36) का साथ मिला। दोनों ने 10.1 ओवरों में 112 रनों की साझेदारी करते हुए विंडीज को अपने देश में टी-20 में रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दिलाई।

Advertisement

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान विराट कोहली (39) और शिखर धवन (23) ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

दोनों ने 5.3 ओवरों में 11.63 की तेज रनगति से 64 रन जोड़े। कप्तान कोहली 22 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाने के बाद केसरिक विलियम्स का शिकार हुए। धवन भी दो गेंद बाद ही इसी ओवर में रन आउट हो पवेलियन लौटे। उन्होंने 12 गेंदों में पांच बाउंड्री हासिल की।

इसके बाद दिनेश कार्तिक (48) और ऋषभ पंत (38) ने मोर्चा संभाला और 8.74 की औसत से 86 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर की ओर अग्रसर किया।

Advertisement

29 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाकर आतिशी अंदाज में खेल रहे कार्तिक 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सैमुअल्स का शिकार हुए। सैमुअल्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

ठीक छह गेंद बाद महेंद्र सिंह धौनी (2) भी चलते बने। केदार जाधव (4) भी कुछ खास नहीं कर सके। 16वें, 17वें और 18वें, इन तीन ओवरों में भारत ने 24 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए।

रवींद्र जडेजा ने आठ गेंदों में 13 और रविचंद्रन अश्विन ने सात गेंदों में 11 रन बनाकर भारत को 190 के स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा और अश्विन ने मिलकर आखिरी के 12 गेंदों में 26 रन बटोरे और नाबाद लौटे।  भारत की हार में दिनेश कार्तिक ने बनाया टी20 में ये खास रिकॉर्ड

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार