पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में केएल राहुल के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 68 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली, लेकिन उन्होंने 68 के स्कोर तक पहुंचने के लिए उन्होंने 50 गेंदों का समय ले लिया।

Advertisement

पावरप्ले में लखनऊ ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने पारी को संभाला। हुड्डा ने इसके बाद निडर होकर 33 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली। इस दौरान आयुष बदौनी ने भी 19 रन के आसान कैमियो के साथ अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा और आखिरकार उनकी टीम ने अपने 20 ओवरों में 169/7 का स्कोर बनाया।

Advertisement

लखनऊ के 169 रन बनाने के बाद राहुल पर फैंस जमकर बरसने लगे। फैंस लगातार उन पर ये सवाल उठा रहे हैं कि वो अक्सर आईपीएल में ऑरेंज कैप के लिए खेलते हैं ना कि आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के लिए। कई फैंस ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि टीम बदल गई लेकिन पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान ने नई फ्रेंचाइजी में आने के बावजूद अपनी बल्लेबाजी का तरीका नहीं बदला है।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से लखनऊ के कप्तान को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार