लंदन/नई दिल्ली,1जुलाई(हि.स.)।इंग्लैंड की सरजमी पर पहली बार पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहे विराट ने सोमवार को बीसीसीआई से बात करते हुए कहा कि शुरुआत में आप आलोचकों के सामने यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि आप इस स्तर पर खेलने के योग्य हैं। अब मैं ऐसा कुछ महसूस नहीं करता कि मुझे किसी के सामने कुछ साबित करना है। इसका कारण यह नहीं है कि मैंने वह सब हासिल कर लिया है, बल्कि अब मुझे महसूस हो गया है कि किसी के सामने कुछ साबित करने से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि मैं खुद अपनी परफॉर्मेंस के बारे में क्या सोचता हूं, और मैं खुद से क्या उम्मीद करता हूं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वे लोगों की सलाह के बिना भी इंगलैंड में ज्यादा रन बनाने के लिए अच्छा खेलेंगे। उन्होंने कहा कि इंगलैंड में टैस्ट सीरीज खेलना मेरे लिए काफी अहम है और मुझे इस बात का अहसास करने के लिए लोगों की सलाह की जरूरत नहीं है कि वे मुझे बताएं कि मेरे लिए यह टेस्ट क्या मायने रखता है। मुझे पता है कि मैं यहां और हर दूसरे देश में रन बनाना चाहता हूं क्योंकि मैं सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं।

Advertisement

इसके बाद कोहली ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश के क्रिकेट आलोचक अजीब हैं। आपने हर जगह रन बनाए हों लेकिन अगर आपने किसी एक देश या किसी एक सीरीज में रन नहीं बनाए तो वे आपकी योग्यता पर शक करने लगते हैं। वे सीनियर्स के साथ उनके थकाऊ करियर के आखिरी समय में भी ऐसा ही करते हैं।
कोहली ने कहा, ''अगर आप चाहते हो कि सामने वाला अच्छा खेले, तो आपको उसके बारे में सकारात्मक बातें कहेंगे, न कि कुछ खास परिस्थितियों में अच्छा न कर पाने की वजह से उनकी आलोचना करेंगे। मैंने उनकी बातों पर ध्यान देना बंद कर दिया है। जब मैं आऊट होता हूं, तो इसके बारे में सबसे पहले मुझे अहसास होता है।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार