कुछ दिन पहले बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टी20 इंटरनेशनल का कप्तान बना दिया था। वहीं उनकी कप्तानी में भारत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-0 से जीत ली थी। वहीं भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर (R Sridhar) ने खुलासा किया कि सूर्यकुमार को टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक की जगह भारतीय टीम की कमान क्यों सौंपी गई। 

Advertisement

श्रीधर ने कहा कि, "मुझे लगता है कि इसका कारण चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने मीडिया में ही बताया था। बात यह है कि सूर्या वह व्यक्ति है जो भारत के हर मैच में मैदान पर रहेंगे और वर्कलोड की निगरानी के बारे में चिंतित नहीं होंगे, जिसने कप्तानी के मामले में पलड़ा उसके पक्ष में झुका दिया है। रोहित और हार्दिक के उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने कुछ मैचों में भारत की कप्तानी की थी, जिससे बीसीसीआई को विश्वास हुआ कि वह बेहतरीन काम कर सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि, "वह उप-कप्तान रहे हैं और उससे पहले केकेआर में थे जब गंभीर कप्तान थे, जाहिर तौर पर वह मुंबई इंडियंस के साथ अच्छे रहे हैं जब उन्हें उनकी जरूरत थी। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने भारतीय टीम के साथ अपने पूरे कार्यकाल के दौरान लीडरशिप क्वालिटी का प्रदर्शन किया है। इसने उन्हें अच्छी स्थिति में रखा है, फिर से अन्य खिलाड़ियों के साथ उसके तालमेल पर वापस आकर, वे उन्हें कैसे देखते हैं।"

पूर्व फील्डिंग कोच ने आगे कहा कि, "वह दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं, यह कुछ ऐसी बात है जो उनके पक्ष में भी जाती है। आत्मविश्वास, मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह टीम को लीड करने की क्षमता, सभी मैचों के लिए खिलाड़ी की उपलब्धता। क्रिकेट स्किल्स, इन सभी फैक्टर्स ने पलड़ा उनके पक्ष में झुका दिया है।"

34 साल के सूर्या टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में तीसरे नंबर पर है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 71 मैच में भारत को रिप्रेजेंट करते हुए 168.65 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 2432 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 20 अर्धशतक देखने को मिले है। इस फॉर्मेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार