गांगुली आधिकारिक तौर पर बने सीएबी अध्यक्ष

Updated: Thu, Oct 15 2015 15:47 IST

कोलकाता, 15 अक्टूबर| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष पद ग्रहण कर लिया। सीएबी की एक विशेष आम बैठक में गांगुली को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। वह इस महत्वपूर्ण पद पर जगमोहन डालमिया का स्थान लेंगे, जिनका 20 सितम्बर को निधन हो गया था।

सीएबी में डालमिया के परिवार की उपस्थिति हालांकि बनी रहेगी क्योंकि उनके पुत्र अभिषेक को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव चुना गया।डालमिया के निधन तक गांगुली इसी पद पर आसीन थे। विशेष आम बैठक से ठीक पहले गांगुली ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। सीएबी चुनाव की प्रक्रिया सिर्फ 10 मिनट चली क्योंकि गांगुली और अभिषेक के अलावा दोनों पदों के लिए कोई और उम्मीदवार नहीं था।

 (आईएएनएस)

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें