पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ी बात कह दी है। रविचंद्रन अश्विन जिनका आईपीएल 2021 का सीजन कुछ खास नहीं और जिनको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद ही उम्र के इस पड़ाव पर कोई टीम उन्हें मेगा ऑक्शन में खरीदे। उनपर गंभीर ने बड़ा दाव लगा दिया है।

Advertisement

एक जाने माने वेब पोर्टल से बातचीत करते हुए गंभीर ने अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपनी पसंद के रूप में नामित किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अश्विन को मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की जगह तरजीह देने पर बात कही है।

Advertisement

गौतम गंभीर ने कहा, 'देखिए, मैं रविचंद्रन अश्विन के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हूं और वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं। तो, हां यह एक विचित्र कॉल हो सकता है और केवल मैं ही इस बारे में सोच सकता हूं... लेकिन मैं उन्हें अगले साल दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाना चाहता हूं।'

बता दें कि 35 वर्षीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास पहले से ही आईपीएल फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने का अनुभव है। रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2018 और 2019 सीज़न में पंजाब किंग्स का नेतृत्व किया था। वहीं आईपीएल 2021 की बात करें तो अश्विन ने 13 मैचों में महज 7 विकेट झटके थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार