नई दिल्ली, 22 जुलाई| इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी डेविड लॉयड का मानना है कि बेन स्टोक्स का चरित्र उनकी प्रतिभा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कराने में मददगार साबित हो रहा है। लॉयड ने हालांकि किसी तरह की तुलना से मना कर दिया और इस बात पर टिप्पणी नहीं की कि स्टोक्स, इयान बॉथम को पार कर चुके हैं या नहीं।

Advertisement

उनका मानना है कि 28 साल के स्टोक्स टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

Advertisement

लॉयड ने सोनी टेन पिट शॉप के फेसबुक पेज पर बात करते हुए कहा, "फिलिफ डेफ्रिटियास नए बॉथम थे, डैरेक पिंगल नए बॉथम थे। एंड्रयू फिंल्टॉफ इसमें सही बैठे थे। वह शानदार क्रिकेटर थे। उनका करियर चोटों से प्रभावित रहा। मुझे लगता कि महान ऑलराउंडर मैच को बदलने वाले होते हैं और स्टोक्स इस समय वही कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "सभी यही बातें कर रहे हैं कि क्या वे बॉथम से बेहतर हैं, लेकिन क्या यह मायने रखता है? मायने यह रखता है कि वह मौचों को बदल रहे हैं और मैचों में अपना दबदबा दिखा रहे हैं। वह बहुत फिट है और हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मैदान के बाहर उनकी समस्याएं थीं। वह गए उन्हें खत्म किया और एक बेहतर, फिट, ज्यादा समर्पित क्रिकेटर की तरह वापसी की लेकिन सबसे अहम वह एक अच्छे इंसान हैं और अच्छे उदाहरण पेश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "वह बेहतरीन रोल मॉडल हैं जिसकी हर खेल को जरूरत है।"

लॉयड ने कहा कि महान क्रिकेटर वो होते हैं जो प्रशंसकों को उनका खेल देखने को मजबूर करे और उन्हें अपनी सीटों से उठा दे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार