Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 23वां मुकाबला हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार  (16 अप्रैल) को खेला जाएगा। यह दोनों ही टीम काफी अच्छी फॉर्म में हैं। गुजरात और राजस्थान ने अब तक अपने 4 मुकाबलों में से 3 में जीत और सिर्फ एक में हार का सामना किया है। पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान टॉप पर काबिज है, वहीं गुजरात टाइटंस नंबर तीन पर मौजूद है।

इस मैच में आप बल्लेबाज़ों पर दांव खेल सकते हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों का अंबार लगता है। GT vs RR मैच में भी कुल मिलाकर 400 रन ज्यादा रन बनने की संभावना है। ऐसे में आप जोस बटलर पर दांव खेल सकते हैं। जोस बटलर ने अब तक सीजन में 51 की औसत और 170 की स्ट्राइक रेट से कुल 204 रन बनाए हैं। उपकप्तान के तौर पर शुभमन गिल या राशिद खान पर दांव खेला जा सकता है।

GT vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 16 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

GT vs RR: Pitch Report

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच से बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। इस मैच में दोनों ही टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने मेजबान टीम गुजरात को 3 विकेट से मात दी थी।

GT vs RR Head-to-Head

कुल - 03
गुजरात टाइटंस - 03
राजस्थान रॉयल्स - 00

GT vs RR: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Dream 11 Team

विकेटकीपर - ऋद्धिमान साहा, जोस बटलर (कप्तान) 
बल्लेबाज़ - शिमरोन हेटमायर, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, साईं सुदर्शन
ऑलराउंडर - रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज़ - युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, राशिद खान

Gujarat Titans Probable Playing XI 

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

Rajasthan Royals Probable Playing XI 

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार