साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डी विलियर्स आज यानि 17 फरवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1984 को जन्मे डी विलियर्स ने अपने खेल के दिनों में कई अनगिनत पारियां और रिकॉर्ड ध्वस्त किए। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने कई खेलों में महारत हासिल किया। आइए उनके इस खास दिन पर उनके उन तीन रिकॉर्ड्स के बारे में बात करते हैं जो अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है।

3. वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी

Advertisement

टी-20 फॉर्मैट आने के बाद बल्लेबाज़ वनडे फॉर्मेट में भी काफी तेज़ी से बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन पिछले एक दशक में कोई भी बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स का सबसे कम गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। डी विलियर्स ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया था जो कि आज भी एक रिकॉर्ड है। उस मैच में मिस्टर 360 ने श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने साल 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

2. वनडे इंटरनेशन में सबसे तेज शतक

Advertisement

वनडे क्रिकेट में डी विलियर्स के नाम सबसे तेज़ अर्द्धशतक के साथ-साथ सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में सभी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए सिर्फ 31 गेंदों में शतक जड़ दिया। डी विलियर्स का ये रिकॉर्ड आज भी कायम है और ऐसा लगता नहीं कि आने वाले कई सालों तक भी ये रिकॉर्ड कोई बल्लेबाज तोड़ पाएगा। उस समय डी विलियर्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोरी एंडरसन का 36 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़कर ये रिकॉर्ड कायम किया था।

1. टेस्ट क्रिकेट में जीरो पर आउट होने से पहले लगातार सबसे ज्यादा पारियां

वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ ने टेस्ट क्रिकेट में भी कई ऐसे कीर्तिमान बनाए हैं जिनका टूटना काफी मुश्किल है और उन्हीं में से एक रिकॉर्ड है ज़ीरो पर आउट होने से पहले लगातार सबसे ज्यादा पारियां खेलने का रिकॉर्ड, जो कि डी विलियर्स के नाम ही दर्ज है। उन्होंने साल 2008-09 में बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में जीरो पर आउट होने से पहले लगातार 78 पारियों में अपना खाता खोला था। डी विलियर्स का ये रिकॉर्ड आज भी उन्हीं के नाम है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार