India T20I Squad vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार, 9 दिसंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs SA T20I Series) का आगाज होगा जिसके लिए BCCI ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि भारतीय टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और शुभमन गिल (Shubman Gill) की एंट्री हुई है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। जान लें कि टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल को उपकप्तान चुना गया है जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ गर्दन में चोट के कारण टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला और पूरी वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। हालांकि BCCI ने ये भी साफ कर दिया है कि सीरीज में उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

Advertisement

बात करें अगर हार्दिक पांड्या की तो ये 32 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हो गया था और अब अपनी फिटनेस हासिल करके इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाला है। वो मौजूदा समय में घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं, जहां उन्होंने कमाल का कमबैक किया और बड़ौदा के लिए पहले ही मैच में 42 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के ठोके। ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाज़ी भी की जिसमें उन्होंने 52 रन देकर 1 विकेट लिया।

हार्दिक की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी भारतीय टीम के बेहद ही अच्छी खबर है, ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने दम पर कोई भी मैच पटल सकते हैं। बताते चलें कि ये दिग्गज ऑलराउंडर देश के लिए अब तक 120 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है जिसकी 94 पारियों में उन्होंने 1860 रन बनाए और 108 पारियों में गेंदबाज़ी करते हुए 98 विकेट लिए। भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान उनके पास टी20I में अपना विकेटों का शतक पूरा करने का भी सुनहरा मौका होगा।

ये भी जान लीजिए कि हार्दिक पांड्या की वापसी के साथ भारतीय टी20 स्क्वाड से दो खिलाड़ियों को छुट्टी भी हुई है जिसमें मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और हरफनमौला खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)*, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार