India vs Pakistan Asia Cup 2025: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya T20I ने रविवार (14 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बना दिया। बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं बल्कि फील्डिंग यह कमाल किया। 

Advertisement

हार्दिक ने इस मुकाबले में ओपनिंग बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान और मोहम्मद हारिस का कैच पकड़ा। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

हार्दिक के अब इस फॉर्मेट में 56 कैच हो गए हैं, वहीं टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली ने 54 कैच लपके थे। इस लिस्ट में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (65 कैच) पहले नंबर पर हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है और टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर1 27 रन बनाए। जिसमें फरहान ने 40 रन और निचले क्रम में शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन की धमाकेदार पारी खेली। 

भारत के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह,अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 15.4 ओर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार