पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके खिलाड़ियों के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता हुआ नहीं दिख रहा है। बाबर आज़म की अगुवाई में टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई और अब उनके तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ के एक वीडियो ने बवाल मचा दिया है। इस समय रऊफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक पाकिस्तानी फैंस से मारपीट करने पर उतारू होते दिखे।

Advertisement

इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि हारिस रऊफ अपनी बीवी मुजना मसूद मलिक के साथ होटल की तरफ जा रहे थे तभी उनसे एक पाकिस्तानी फैन सेल्फी के लिए कहता है लेकिन शायद इस फैन ने रऊफ को प्रोवोक करने की भी कोशिश की जिसके चलते रऊफ ने अपना आपा खो दिया और वो इस फैन को मारने के लिए दौड़ पड़े।

Advertisement

इस दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं रुके फिर वहां मौजूद कुछ और लोगों ने हारिस रऊफ को रोका और इस फैन के साथ मारपीट होते-होते रह गई। इस दौरान हारिस को ये भी लगा कि ये फैन इंडियन है लेकिन इस फैन ने खुद कहा कि मैं इंडियन नहीं बल्कि पाकिस्तान से हूं। हारिस इस वीडियो में इस फैन पर काफी भड़कते हुए दिखे और बोले- 'तेरे बाप ने तुझे यही परवरिश दी है।'

Also Read: Live Score

हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो हाल ही का है या पुराना है लेकिन जो भी हो हारिस रऊफ का ये रवैय्या देखकर फैंस काफी नाराज़ हैं और वो सोशल मीडिया पर रऊफ को काफी ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, अगर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो पाकिस्तानी टीम यूएसए और भारत से हारकर टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार