ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (9 जुलाई) को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की, जिसमें भारत औऱ इंग्लैंड के बल्लेबाजों को फायदा हुआ है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) अपने साथी खिलाड़ी जो रूट (Joe Root) को पछाड़कर नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक इससे पहले भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर रह चुके हैं। 

Advertisement

एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में खेली गई 158 रन की बेहतरीन पारी के चलते हुए रैंकिंग में फायदा हुआ है। वहीं दूसरे टेस्ट में फ्लॉप रहे रूट दूसरे नंबर पर आ गए हैं, वह ब्रूक से 18 रेटिंग्स पॉइंट्स से पिछड़े हैं। 

Advertisement

इसके अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वह 15 स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की बेस्ट टेस्ट रैंकिंग हैं। गिल ने एजबेस्टन की पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। वह टॉप पर काबिज ब्रूक से 79 रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं। इसके अलावा केन विलियमसन तीसरे, यशस्वी जायसवाल चौथे और स्टीव स्मिथ पांचवें नंबर पर हैं। 

इंग्लैंड के विकेटकीपर जैमी स्मिथ दसवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद 184 रन और 88 रन की पारी खेली।  जबकि साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 367 रन की पारी के बाद इसी लिस्ट में 34 स्थान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भले ही एजबेस्टन टेस्ट में नहीं खेले थे, लेकिन वह गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बने हुए हैं। वहीं मोहम्मद सिराज 22वें स्थान पर, वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ 29वें और अल्जारी जोसेफ 31वें स्थान पर आ गए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार