आईपीएल 2023 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को हैरी ब्रूक और मयंक अग्रवाल की जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन ये जोड़ी एक बार फिर से पावरप्ले में ही टूट गई। हैरी ब्रूक ने पावरप्ले में काफी धीमी बल्लेबाजी की और जब हैदराबाद को उनकी जरूरत थी वो हीरोगिरी दिखाने के चक्कर में आउट हो गए।

Advertisement

एनरिक नॉर्खिया हैदराबाद की पारी का छठा ओवर लेकर आए और इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने ब्रूक की पारी का अंत कर दिया। ब्रूक ने नॉर्खिया की रफ्तार भरी गेंद के सामने लेग साइड पर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और उनकी गिल्लियां बिखर गई। आउट होने से पहले ब्रूक ने 14 गेंदों में 50 के स्ट्राइक रेट से 7 रन बनाए।

Advertisement

उनकी इस टेस्ट पारी को देखकर फैंस काफी भड़के हुए नजर आए और वो सोशल मीडिया पर ब्रूक को ट्रोल कर रहे हैं। ब्रूक ने मौजूदा आईपीएल सीजन में सिर्फ एक शतक लगाया है और अगर उस शतक को ना गिनें तो ये आईपीएल उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। अब जिस तरह से ब्रूक संघर्ष कर रहे हैं उसे देखकर तो ऐसा लग रहा है कि ब्रूक ही हैदराबाद के लिए कमजोर कड़ी बन चुके हैं।

हैरी ब्रूक का विकेट देखने के लिए क्लिक करें

वहीं, पिछले मैच की अपनी गलती से सबक लेते हुए हैदराबाद के टीम मैनेजमेंट ने इस मैच में मयंक अग्रवाल को ओपनिंग के लिए भेजा और मयंक ने इस बार अपने फैंस को निराश नहीं किया। मयंक बेशक अर्द्धशतक नहीं बना पाए लेकिन उनकी 49 रनों की पारी ने हैदराबाद को मैच में बनाए रखा। वहीं, इस मैच की बात करें तो पॉइंट्स टेबल के बॉटम पर मौजूद ये दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार