India vs England 1st ODI: भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) ने गुरुवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। राणा ने 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, उन्होंने बेन डकेट, हैरी ब्रूक औऱ लियाम लिविंगस्टोन को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

हर्षित भारतीय क्रिकेट इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट की डेब्यू पारी में तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में उन्होंने पहली पारी में 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में हुए टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

हालांकि उन्होंने डेब्यू पर अनाचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हर्षित ने अच्छी शुरूआत की और अपने पहले दो ओवर में 11 रन दिए, जिसमें एक मेडन डाला।  कप्तान रोहित शर्मा लगातार तीसरे ओवर के लिए हर्षित के पास गए। फिलिप ने उनके खिलाफ तीन छक्के और दो चौके जड़े। हर्षित ने कुल 26 रन लुटाए, जो भारत के वनडे इतिहास में डेब्यू मैच  पर किसी खिलाड़ी द्वारा डाला गया सबसे महंगा ओवर है। 

वनडे में भारत के लिए सबसे महंगे ओवर:

30 - युवराज सिंह बनाम दिमित्री मस्कारेनहास (इंग्लैंड), द ओवल, 2007

30 - इशांत शर्मा बनाम जेम्स फॉल्कनर (ऑस्ट्रेलिया), मोहाली, 2014

Advertisement

28 - क्रुणाल पांड्या बनाम बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), पुणे, 2021

26 - हर्षित राणा बनाम फिल साल्ट (इंग्लैंड), नागपुर, 2025*

26 - रवि शास्त्री बनाम माइक गैटिंग (इंग्लैंड), झालंदर, 1981

Advertisement

इस ओवर के बाद रोहित ने उन्हें आक्रमण से हटाया, लेकिन जब वह सॉल्ट के रन आउट होने के बाद वापस लौटे, तो फिर दसवां ओवर करने का मौका मिला। हर्षित ने इस ओवर में बेन डकेट और हैरी ब्रूक को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

गौरतलब है कि इश मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार