10 अक्टूबर। अफगानिस्तान क्रिकेट लीग के छठे मैच में काबुल ज्वानन की टीम ने नंगरहार लियोपार्डस को 7 विकेट से हरा दिया। इस टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट को एक धमाकेदार युवा बल्लेबाज मिली। तूफानी पारी का स्कोरकार्ड

Advertisement

राशिद खान की कप्तानी वाली टीम  काबुल ज्वानन के तरफ से 20 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज हजरतुल्ला ज़ज़ाई ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर केवल 44 गेंद पर शतक ठोक कर हर किसी को हैरान कर दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

हजरतुल्ला ज़ज़ाई ने अपनी धमाकेदार पारी में 55 गेंद का सामना करते हुए 124 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में युवा हजरतुल्ला ज़ज़ाई ने 9 छक्के और 12 चौके जमाने में सफल रहे। 

हजरतुल्ला ज़ज़ाई की तूफानी शतकीय पारी के कारण ही काबुल ज्वानन की टीम नंगरहार लियोपार्डस की टीम को 7 विकेट से हरा पाने में सफल रही।  स्कोरकार्ड

गौरतलब है कि नंगरहार लियोपार्डस की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 188 रन बनाए थे लेकिन वहीं बाद में काबुल ज्वानन की टीम ने 3 विकेट खोकर 17.5 ओवर में ही 191 रन बनाकर मैच को जीत लिया।  स्कोरकार्ड

हजरतुल्ला ज़ज़ाई को उनके शानदार तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। हजरतुल्ला ज़ज़ाई अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार