South Africa vs Pakistan T20I: पाकिस्तान के खिलाप होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। एडेन मार्करम (Aiden Markram) की अगुआई में विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) टीम की कप्तानी करेंगे। मार्करम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। श्रीलंका टेस्ट सीरीज औऱ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बीच कम समय है, इसलिए मार्करम के अलावा मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा और ट्रिस्टन स्टब्स की टी-20 इंटरनेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ गेकेबरहा में दूसरा टेस्ट मैच यदि पांच दिन तक चलता है तो यह 9 दिसंबर को समाप्त होगा, जबकि टी-20 सीरीज एक दिन बाद 10 दिसंबर को डरबन में शुरू होगी। इन खिलाड़ियों के 17 दिसंबर से होने वाली वनडे सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है। 

Advertisement

हालांकि रयान रिकेल्टन, क्वेना मफाका और मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पूरा होने के बाद टी-20 टीम में शामिल होंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद एनरिक नॉर्खिया और तबरेज शम्सी की टीम में वापसी हुई है। वहीं जॉर्ज लिंडे टीम में आए हैं, जिन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में खेला था। सीएसए टी-20 चैलेंज में शानादर प्रदर्शन के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। 

डरबन में सीरीज के पहले मुकाबले के बाद दूसरा और तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच क्रमश: 13 और 14 दिसंबर को सेंचुरियन औऱ जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। 

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

Advertisement

हेनरिक क्लासेन (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, एंडिले सिमलेन और रासी वैन डेर डुसेन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार