भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 4th Test) के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है जिसका तीसरा दिन भारत के नाम रहा। इंग्लैंड ने पहली पारी के बाद मेजबान टीम पर 46 रन की बढ़त बना ली थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने दूसरी इनिंग में उन्हें महज 145 रनों पर ही ऑल आउट कर डाला। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बीच मैदान पर सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को फटकार लगाते हुए नजर आए।

Advertisement

हीरो नहीं बनना इधर

Advertisement

दरअसल, ये घटना इंग्लैंड की इनिंग के दौरान घटी। सरफराज बल्लेबाज़ के बेहद पास खड़े होकर फील्डिंग कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने हेलमेट पहनना जरूरी नहीं समझा। रोहित ये सब देख रहे थे ऐसे में वो सरफराज पर भड़क गए। उन्होंने सरफराज को आवाज लगाते हुए फटकार लगाई और कहा कि 'यहां पर हीरो नहीं बनना।'

 

कप्तान रोहित की बात को युवा खिलाड़ी ने भी सम्मान दिया और तुरंत हेलमेट मांगकर पहन लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रांची टेस्ट में सरफराज पहली इनिंग में बैट से कुछ कमाल नहीं कर पाए थे। वो 53 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने फील्डिंग से फैंस का दिल जीत लिया।

Advertisement

Also Read: Live Score

सरफराज ने इंग्लैंड की दूसरी इनिंग में बेन डकेट और टॉम हार्टले के गज़ब कैच पकड़े। ऐसे में अब इंडियन फैंस यही उम्मीद करेंगे कि अगर रांची टेस्ट की चौथी इनिंग में भारतीय टीम को सरफराज की बैटिंग की जरूरत पड़ती है तो वो बैटिंग से भी धमाल मचा दें। आपको बता दें कि भारतीय टीम को ये मैच जीतने के लिए 192 रनों की दरकार है। इंडियन टीम बिना विकेट खोए 40 रन बना चुकी है। यहां से अब उन्हें मैच जीतने के लिए 152 रन और बनाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार