कॉलिन इनग्राम और टिम डेविड के शानदार अर्धशतकों के दम पर होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) ने बेलिरिव ओवल में खेले गए बिग बैश लीग 2020-21 (BBL 2020021) के पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) को 16 रनों से हरा दिया।

Advertisement

होबार्ट हरिकेंस की पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी होबार्ट हरिकेंस की शुरूआत खराब रही और ओपनर डी'आर्सी शॉर्ट (0) विल जैक्स (0) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद कॉलिन इनग्राम ने (42 गेंदों में 55 रन) ने कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब (24) के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े।

इसके बाद टिम डेविड ने धमाकेदार पारी खेलकर होबार्ट को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। डेविड ने 33 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। जिसकी बदौलत होबार्ट ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। 

सिडनी सिक्सर्स के लिए डैनियल क्रिश्चियन और बेन द्वाराहुसि ने 3-3 विकेट हासिल किए। 

सिडनी सिक्सर्स की पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की शुरूआत खराब रही और ओपनर जोश फिलिपे (1) पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद जैक एडवर्डस (47) ने जेम्स विंस (67) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। 

विंस ने 41 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। वहीं एडवर्डस ने 39 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

होबार्ट के लिए जेम्स फॉल्कनर और रिले मेरेडिथ ने 2-2 विकेट, वहीं नाथन एलिस और स्कॉट बॉलैंड ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार