8 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का आगाज 9 नवंबर से राजकोट में होने वाला है। भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट फैन्स विराट कोहली और इंग्लैंड तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के भिड़ंत को लेकर खासा दिलचस्पी दिखा रह है।

BREAKING: पहला टेस्ट मैच होगा रद्द्, बीसीसीआई का ऐलान

Advertisement

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पिछले सीरीज में एंडरसन ने कोहली को काफी परेशान किया था। जेम्स एंडरसन और कोहली के भिड़ंत को लेकर पूर्व महान कप्तान सौरव गांगुली का एक बेहद ही बड़ा बयान आया है। एंडरसन के बारे में कोहली ने कहा है कि फिट होने के बावजूद मैं यदि टीम इंग्लैंड का कप्तान होता तो एंडकसन को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं देता।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

Advertisement

गांगुली ने कहा कि एंडरसन अब पहले जैसे नहीं रहे जैसा हमने साल 2012 में देखा था। अभी मैंने एंडरसन को हाल ही में हुए टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा लेकिन मुझे अब एंडरसन की गेंदबाजी में वो बात नजर नहीं आई।

भारत के खिलाफ सीरीज में गांगुली ने कहा है कि एंडरसन के बदले मुझे लगता है कि स्टुअर्ट ब्रॉड,  स्टीवन फिन और बेन स्टोक्स सीरीज में अच्छा खेल दिखा सकते हैं। इसके आगे गांगुली ने कहा भारत की सरजमी पर आपको अपनी स्पीड पर भी ध्यान देना होता है ऐसे में ये खिलाड़ी अपना प्रभावी खेल दिखा सकते हैं।

बड़ी खबर: टीम इंडिया को मिल गया दूसरा एमएस धोनी !

इसके साथ – साथ गांगुली ने सीधे शब्दों में यहां तक कह डाला है कि यदि मैं इंग्लैंड का कप्तान होता तो इस पूरे सीरीज में एंडरसन को टीम में जगह नहीं देता । हमें पता है यह एक बड़ा सीरीज हैं ऐसे में उस खिलाड़ी को टीम में कैसे जगह दी जा सकती हैं जिसने पिछले अगस्त से गेंदबाजी नहीं की है। इंग्लैंड टीम को 2 फॉर्स्ट गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया को मिली शर्मनाक हार और टीम इंडिया के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि कंधे के चोट के कारण एंडरसन टीम से बाहर थे। गांगुली ने संभावना वयक्त करते हुए कहा है कि भारत की टीम सीरीज 3- 0 या फिर 4-0 से जीतनी वाली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार