अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मार्च महीने के पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड नॉमिनीज का ऐलान कर दिया है। इन नॉमिनीज में न्यूजीलैंड के दो सितारे शामिल हैं जबकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के ट्रॉफी जीतने के अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी लिस्ट में शामिल हैं।

Advertisement

अय्यर के पास फरवरी 2022 के बाद से अपना पहला आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ पुरस्कार जीतने का मौका होगा। वहीं, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र भी दावेदारों में से एक हैं। रचिन रवींद्र चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शानदार फॉर्म में थे और उन्हें उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का ताज भी पहनाया गया था।

Advertisement

रचिन रवींद्र के अलावा इस सूची में उनके हमवतन जैकब डफी भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान पर जीत के बाद आईसीसी पुरुष टी-20I गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। अगर आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ की शॉर्टलिस्ट पर गौर करें तो इस रेस में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कुछ सबसे रोमांचक युवा प्रतिभाएं शामिल हैं, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और यूएसए की एक शानदार विकेट लेने वाली खिलाड़ी शामिल हैं।

यूएसए ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफिकेशन के अगले चरण में जगह बनाई और क्वालीफायर में उनकी सफलता की सूत्रधार चेतना प्रसाद रही जिन्होंने गेंद से कई विकेट चटकाए। वो भी ये पुरस्कार जीतने की रेस में हैं और अगर वो ऐसा करने में सफल रहती हैं तो वो ये पुरस्कार जीतने वाली पहली अमेरिकी खिलाड़ी होंगी।

इसके अलावा पुरस्कार की दौड़ में जॉर्जिया वोल और एनाबेल सदरलैंड भी शामिल हैं, दोनों ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया की टी-20 सीरीज की सफलता में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इन नॉमिनीज में से किस खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार