ICC Womens World Cup 2025Points Table: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार (10 अक्टूबर) को गुवाहटी के बारसपारा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में बांग्लादेश को 100 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने मौजूदा टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया। 

Advertisement

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर पहुंच गई है। तीन मैच में उसकी यह पहली जीत है, जिसके साथ नेट रनरेट     -0.245 का है।  बता दें कि मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टेबल में सातवें नंबर पर काबिज थी। वहीं बांग्लादेश की टीम तीन मैच में दूसरी बार के साथ छठे नंबर पर खिसक गई है। उसका नेट रनरेट -0.357 हो गया है। 

Advertisement

श्रीलंका औऱ पाकिस्तान की टीम ही अभी तक वर्ल्ड कप में अपना खाता नहीं खोल पाई हैं।  सतवें नंबर पर काबिज श्रीलंका ने दो मैच खेल हैं, जिसमें एक हार मिली है औऱ एक बेनजीता रहा है। वहीं पाकिस्तान टेबल में सबसे नीचे आठवें नंबर पर हैं, अभी तक खेले तीन मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। 

टॉप 3 टीमों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 5 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, वहीं इंग्लैंड दूसरे औऱ भारत तीसरे नंबर पर हैं। दोनों ही टीमों के 4-4 पॉइंट्स हैं। 

मुकाबले का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। जिसमें ब्रूक हैलीडे ने 69 रन और कप्तान सोफी डिवाइन ने 63 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 112 रन की शानदार साझेदारी की। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 39.5 ओवर में 127 रन पर ही ढेर हो गई। जिसमें टॉप स्कोरर रही फाहिमा खातून ने 34 रन की पारी खेली, वहीं  नौंवे नंबर पर आई रहेबा खान ने 25 रन की पारी खेलकर हार के अंतर को कम किया। टीम की 8 बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार