भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है और उन्हें फरवरी 2025 से पहले एक भी वनडे मैच नहीं खेलना है लेकिन इसके बावजूद मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज़ बन सकते हैं। शायद आप एक पल के लिए हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है तो चलिए आपको बताते हैं कि बिना कोई वनडे मैच खेले रोहित इसी साल कैसे नंबर वन बल्लेबाज बन सकते हैं?

Advertisement

दरअसल, रोहित को उनके करियर में पहली बार नंबर वन बनने के लिए इस बार उनकी बल्लेबाजी की नहीं बल्कि दुआ की जरूरत है क्योंकि पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म इसी महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने वाले हैं और अगर वो इस सीरीज में बल्ले से फ्लॉप रहते हैं तो रैंकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित के पास बिना कोई वनडे मैच खेले ही नंबर वन बनने का मौका होगा।

Advertisement

इस समय आईसीसी की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में बाबर आज़म 800 रेटिंग अंकों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि रोहित शर्मा 765 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और अब इन दोनों के बीच केवल 35 रेटिंग अंकों का ही अंतर है ऐसे में ये अंतर तभी खत्म हो पाएगा जब बाबर आज़म अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में फ्लॉप रहें और अगर ऐसा नहीं होता है तो रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तक इंतज़ार करना होगा।

अगर रोहित के अलावा बाकी भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो शुभमन गिल और विराट कोहली भी रोहित और बाबर से ज्यादा पीछे नहीं हैं। शुभमन गिल रोहित से सिर्फ 2 रेटिंग अंक पीछे यानि 763 रेटिंग्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं और विराट कोहली 746 रेटिंग्स के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। ऐसे में बाबप के फ्लॉप होने से इन खिलाड़ियों को भी फायदा पहुंचेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार