पीसीबी के चेयरमेन रमीज़ राजा ने उर्दू मीडिया प्लेटफॉर्म से बातचीत के दौरान इशारों-इशारों में बीसीसीआई को धमकी दे डाली है। रमीज़ राजा ने सीधे शब्दों में कह दिया है कि अगर टीम इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी तो फिर उनकी टीम भी वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी।

Advertisement

रमीज राजा ने कहा, 'अगर भारत एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता तो हम भी वर्ल्ड कप 2023  के लिए भारत नहीं जाएंगे। वो हमारे बिना वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। लेकिन, अगर पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा, तो इसे कौन देखेगा?'

Advertisement

रमीज राजा की इस धमकी के बाद फैंस जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप में पाक टीम को मिली हार को लेकर मीम बना रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप में आती तो जिम्बाब्वे की टीम उसे फिर से हरा देती। ऐसे में उसे 2 अंक का नुकसान हुआ है। एक यूजर ने फनी मीम शेयर करते हुए लिखा, 'अगर पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए नहीं आएगी तो फिर जिम्बाब्वे को 2 अंक का नुकसान हो जाएगा।'

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम को भारत के अलावा जिम्बाब्वे टीम ने भी शिकस्त दी थी। जिम्बाब्वे से मिली 1 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। हालांकि, बावजूद इसके नीदरलैंड की मेहरबानी के चलते पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला था जहां इंग्लैंड ने उसे शिकस्त दी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार