भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम की नई जर्सी मंगलवार को शेयर की। भारतीय क्रिकेट टीम इस जर्सी को पहनकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। धवन ने ट्विटर पर नई जर्सी में तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, " नई जर्सी, नया उत्साह हम हैं तैयार।"

Advertisement

भारतीय टीम की जर्सी का रंग नेवी ब्लू है और उसका लोअर भी इसी रंग का होगा। भारतीय टीम इसी रंग की जर्सी 70 के दशक में पहनती थी।

Advertisement

टीम इंडिया को नया किट स्पॉन्सर हाल ही में मिला है। टीम इंडिया की किट स्पॉन्सर अब ऑनलाइन गेम कंपनी एमपीएल है, जिसका जर्सी पर लोगो भी है। एमपीएल का बीसीसीआई के साथ तीन साल करार किया है।

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भी भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज में स्देशी जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरेगी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने हाल में जर्सी के डिजाइन का अनावरण किया था। इस शर्ट को दो मूल निवासी महिलाओं आंटी फियोना क्लार्क और कर्टनी हेगन के सहयोग से तैयार किया गया है।

क्लार्क स्वर्गीय क्रिकेटर 'मॉस्किटो' कूजेंस की प्रत्यक्ष वंशज है। वह उन आदिवासी खिलाड़ियों में से एक जिन्होंने 1868 में आस्ट्रेलिया की पहली टीम के के रूप में इंग्लैंड का दौरा किया था।

Advertisement

आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम भी इस साल की शुरूआत में ठीक इसी तरह की जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरी थी।

आस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को पहला टी-20 मैच चार दिसंबर को कैनबरा में, जबकि दूसरा और तीसरा मैच छह और आठ दिसंबर को सिडनी में खेलना है। उससे पहले दोनों ही टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार