IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी शर्मनाक हार है। भारत को मिली इस हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रिएक्ट किया है। शोएब अख्तर ने कहा है कि हो सकता है टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ भी हार जाए।

Advertisement

जी न्यूज के एक शो पर बोलते हुए शोएब अख्तर ने कहा, 'मुझे इस बात की फिक्र नहीं है कि आप न्यूजीलैंड से हार गए हैं। मुझे तो फिक्र है कि अब आप अपनी इज्जत बचाएं अफगानिस्तान के खिलाफ। अफगानिस्तान आपके पल्ले पड़ जाएगा और अगर वो टॉस जीत गए अबुधाबी में तो वहां पर वो स्पिन कर करके मार देंगे आपको।'

Advertisement

शोएब अख्तर ने आगे कहा, 'अफगानिस्तान का कुछ पता नहीं लगता है अगर वो चेज करने पर आए तो आपकी दुर्गति कर देंगे। आपको अब कमरे में बैठकर सोचना होगा कि क्रिकेट इंस्टाग्राम पर खेलनी है या फिर ग्राउंड में खेलनी है। आपको कट फॉर रोल प्लेयर चाहिए ऐसे प्लेयर नहीं चाहिए जो भागना, मारना तोड़ना ही करते रहें।'

बता दें कि पहले पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार और फिर न्यूजीलैंड से हारने के बाद लगभग टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर लगभग खत्म हो चुका है। टीम इंडिया को 3 नवम्बर को अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 5 को स्कॉटलैंड और 8 नवम्बर को नामिबिया की टीम से भारत का मुकाबला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार