भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरन मलिक (Umraan Malik) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी (Fastest Ball In History of Indian Cricket) और अपने एक हफ्ते पुराने रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया। 23 वर्षीय ने श्रीलंकाई पारी के 14वें ओवर में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने आठ ओवरों में 57 रन देकर 3 विकेट झटके और भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisement

हाल ही में, उमरान ने जसप्रीत बुमराह (153.6 किमी प्रति घंटे) को पीछे छोड़ते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में 155 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी की थी और भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए थे, आज उसी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी।

Advertisement

विशेष रूप से, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज ने आईपीएल में 157 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी भी की है।

भारत की जीत के बाद उमरान ने कहा- मैंने 6 मैच खेले हैं, मैं सिर्फ अच्छी और सही एरिया में गेंदबाजी करना चाहता हूं। विकेट सपाट था, मैंने सिराज भाई, शमी भाई से बात की, इनपुट मेरी गति का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए था। मैं यथासंभव सटीक रहना चाहता हूं।

गौरतलब है कि भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने 113 रन, रोहित शर्मा ने 83 रन और शुभमन गिल ने 70 रन की पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सकी। शनाका ने 88 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कें की मदद से नाबाद 108 रन की पारी खेली। वहीं पथुम निसांका ने 80 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके जड़े।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार