श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम मज़बूत स्थिति में पहुंच चुकी है। इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई हुई और फील्डर्स ने भी अपने गेंदबाज़ों का साथ नहीं दिया। इसका एक उदाहरण दूसरे दिन के दूसरे सेशन के दौरान देखने को मिला।

Advertisement

ये घटना उस समय देखने को मिली जब फर्नांडो 125वां ओवर डाल रहे थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर आसान सा रनआउट मिस कर दिया। ये घटना फैंस को ये बताने के लिए काफी थी कि इस टेस्ट मैच में श्रीलंका की किस्मत कैसी रही है।

Advertisement

जडेजा ने शॉट खेला और शमी को 2 रन लेने के लिए कॉल की। इसके बाद शमी तो 2 रन लेने के लिए ही भाग रहे थे लेकिन फील्डर की चुस्ती देखकर जडेजा ने दूसरा रन लेने से मना कर दिया। जब तक जडेजा मना करते शमी जडेजा के छोर पर पहुंच चुके थे मतलब कि दोनों बल्लेबाज़ लगभग एक ही छोर पर थे और श्रीलंका को एक आसान सा रनआउट करना था।

मगर फर्नांडो एक आसान सा थ्रो नहीं पकड़ पाए और शमी वापस अपनी क्रीज़ तक पहुंच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों को उनकी खराब फील्डिंग के लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार