England Lions vs India A, 1st Unofficial Test Day 3 Highlights: इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस ने कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में तीसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 527 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड लायंस की टीम अभी भी इंडिया ए से 30 रन पीछे है। 

Advertisement

तीसरे दिन 2 विकेट पर 237 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड लायंस के लिए टॉप स्कोरर रहे टॉम हेन्स ने 279 गेंदों में 19 चौकों की मदद स 171 रन की पारी खेली। उनके अलावा मैक्स होल्डन और डैन मूसली के बल्ले से भी शतक आया। होल्डन ने 101 गेंदों में 101 रन और मूसली ने 157 गेंदों में 113 रन बनाए। दिन के अंत पर जमान अख्तर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

इंडिया ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने 3 विकेट, अंशुल कम्बोज, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे और करुण नायर ने 1-1 विकेट हासिल किया है। 

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडिया ए पहली पारी में 557 रनों पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया और 281 गेंदों में 204 रन की पारी खेली, जिसमें 26 चौके और 1 छक्का जड़ा। ध्रुव जुरेल और सरफराज खान शतक जड़ने से चूक गए। ध्रुव

जुरेल ने 120 गेदों में 94 रन और सरफराज खान ने 119 गेंदों में 92 रन की पारी खेली। 

इंग्लैंड लायंस के लिए जमान अख्तर औऱ जोश हल ने 3-3 विकेट, एजी जैक ने 2 विकेट, रेहान अहमद और अजीत डाले ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

टीमें:

इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इंग्लैंड लायंस (प्लेइंग इलेवन): टॉम हेन्स, बेन मैककिनी, एमिलियो गे, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (विकेटकीपर/कप्तान), डैन मूसली, रेहान अहमद, ज़मान अख्तर, एडी जैक, जोश हल, अजीत डेल।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार