India Best Playing XI For T20I Series Against Sri Lanka: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 27 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि टी20 सीरीज के लिए इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कैसी होगी।

Advertisement

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल करेंगे ओपनिंग

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान एक बार फिर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल इंडियन टीम के लिए ओपनिंग करते नज़र आएंगे। आपको बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों पर मैनेजमेंट ने खूब भरोसा जताया है। आलम ये है कि जहां एक तरफ यशस्वी टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने वाली टीम में शामिल थे, वहीं शुभमन गिल को अब टी20 टीम का उपकप्तान बना दिया गया है। ऐसे में ये साफ है कि ये दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय के लिए साथ में ओपनिंग करते नज़र आ सकते हैं।

4 ऑलराउंडर के साथ उतरेगी टीम इंडिया

बीते समय में इंडियन टीम को ऑलराउडंर्स ने काफी मजबूती दी है और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिलेगा। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में इंडिया चार हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है। ये खिलाड़ी शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर हो सकते हैं। हालांकि अगर कैप्टन और कोच चाहें तो वाशिंगटन सुंदर की जगह एक अधिक बॉलर को टीम में चुन सकते हैं।

ऋषभ पंत या संजू सैमसन में से किसे मिलेगा मौका

Advertisement

विकेटकीपर बैटर के तौर पर एक बार फिर टीम के पास ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किसी एक को चुनने का मौका होगा। ऐसे में हो सकता है कि एक बार फिर टीम ऋषभ पंत को मौका दे और संजू सैमसन को बेंच पर ही बैठना पड़े। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था। इतना ही नहीं, संजू के अलावा रियान पराग, खलील अहमद, और रवि बिश्नोई को भी मौका मिलेगा ऐसा मुश्किल नज़र आ रहा है। 

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंडिया की बेस्ट XI

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार