6 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज के लिए आज (6 अक्टूबर)  एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली नई सिलेक्शन कमेटी टीम इंडिया का एलान करेगी। इस सिलेक्शन में टीम में कुछ खास बदलाव किए जा सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया पर साउथ अफ्रीका की रिकॉर्डतोड़ जीत, 4 विकेट से हराकर बनाया वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

टेस्ट टीम के बाद अब गौतम गंभीर वन डे टीम में भी वापसी कर सकते हैं। क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बाएं हाथ में चोट के चलते तीन हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। वहीं केएल राहुल भी चोटिल है। जिसके चलते गंभीर की वन डे टीम में वापसी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को टीम में इस जगह  दावेदार हैं। 

बड़ा झटका: तीसरे टेस्ट से भारत का यह दिग्गज तेज गेंदबाज चोट के कारण बाहर

Advertisement

मयंक ने धोनी की अगुआई में जून में जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट मे भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

ऑलराउंडर युवराज सिंह की भी लंबे समय बाद टीम में वापसी हो सकती हैं। क्योंकि सितंबर के आखिरी हफ्ते में न्यूजीलैंड की सीरीज को ध्यान में रखते हुए बेंगलौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी में उनका फिटनेस टेस्ट कराया गया था। इसकी ज्यादा संभावना इसलिए भी है क्योंकि भारत की मौजूदा लिमिटेड ओवर टीम में एक अच्छे ऑलराउंडर की कमी खल रही है।

OMG: इस युवा पाकिस्तानी बल्लेबाज ने किया हैरान, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो अब कोई नहीं तोड़ सकता 

उन्हें स्टुअर्ट बिन्नी की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। बिन्नी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका में हुई टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

गेंदबाजी में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इशांत शर्मा चिकनगुनिया के चलते टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले नहीं खेल पाए हैं। वहीं कोलकाता टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार