यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के तूफानी शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने खिलाफ हांग्जो के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में खेले जा रहे एशियन गेम्स पुरुष टी-20 इंटरनेशनल 2023 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेपाल को जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। 

Advertisement

भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही और और जायसवाल ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 103 रनों की साझेदारी की। गायकवाड़ ने 23 गेंदों में 25 रन की धीमी पारी खेली और उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा (2) औऱ जितेश शर्मा (5) भी सस्ते में आउट हो गए। 

Advertisement

जायसवाल एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते रहे 49 गेंदों में 8 चौकों औऱ 7 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। इसके साथ ही जायसवाल एशियन गेम्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 37 रन और शिवम दुबे ने 19 गेंदों में नाबाद 25 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए।  

Also Read: Live Score

नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2 विकेट, वहीं संदीप लामिचाने और सोमपाल कामी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार