भारत ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। भारत की इस जीत के हीरो रहे राज बावा (Raj Bawa), जिन्होंने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया और पहले पांच विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में अहम 35 रनों का योगदान दिया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 252 रन बनाए और 9 विकेट भी चटकाए। 

दादा ने जीता था ओलंपिक गोल्ड

Advertisement

राज बावा के परिवार का लंबे समय से खेलों से नाता रहा है। उनके के दादा स्वर्गीय तरलोचन सिंह बावा (Tarlochan Singh Bawa) हॉकी के प्रख्यात खिलाड़ी थे और 1948 लंदन ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। साल 1952 में वह टीम के कप्तान भी बने थे। इसके अलावा राज बावा के पिता भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के कोच रहे हैं। सुखविंदर बावा ने ही युवराज को शुरुआती दिनों में क्रिकेट की ट्रेनिंग दी थी।
बता दें कि भारत ने पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप साल 2000 में जीता था, जिसमें युवराज ने अहम रोल निभाया था। ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते उस अंडर-19 वर्ल्ड कप में युवराज मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। 

कपिल देव की बराबरी

Advertisement

एक आईसीसी इवेंट में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने के अलावा 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले बावा दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उससे पहले महान कपिल देव ने 1983 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था। बावा ने युगांडा के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में नाबाद 162 रनों की पारी खेली थी और इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 5 विकेट चटकाए। वहीं कपिल ने 1983 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए थे।

बता दें कि भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी बावा के नाम है। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप में नाबाद 155 रन बनाए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार