India vs New Zealand 1st Test Stats and Record: हेनरी निकल्स (नाबाद 113 रन) औऱ ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 94 रन) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं।
भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। पहले दिन के खेल के दौरान कई रिकॉर्ड्स भी बने, आइए जानते हैं।
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास
जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में जवागल श्रीनाथ को पछाड़कर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बुमराह के पहले दिन के बाद भारत के लिए 237 विकेट हो गए हैं, वहीं श्रीनाथ के नाम 67 टेस्ट की 121 पारियों में 236 विकेट दर्ज हैं।
वीरेंद्र सहवाग की बराबरी
टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में टॉम लैथम संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह ओपनिंग करते हुए 15वीं बार 0 पर आउट हुए हैं औऱ इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की।
टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा बार शून्य (Duck) पर आउट होने वाले खिलाड़ी
19 - क्रेग ब्रेथवेट
17 - माइक एथरटन
16 - मारवान अटापट्टू
15 - वीरेंद्र सहवाग
15 - टॉम लैथम
एक मैदान पर पांचवां शतक
बतौर न्यूजीलैंड खिलाड़ी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में निकल्स संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। बेसिन रिजर्व में पांचवां शतक जड़ते हुए उन्होंने मार्टिन क्रो और केन विलियमसन की बराबरी की।
न्यूज़ीलैंड के लिए किसी एक मैदान पर सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक
7 - केन विलियमसन - सेडन पार्क, हैमिल्टन (21 पारियां)
6 - रॉस टेलर - सेडन पार्क, हैमिल्टन (24 पारियां)
5 - हेनरी निकोल्स - बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन (15 पारियां)
5 - मार्टिन क्रो - बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन (17 पारियां)
5 - केन विलियमसन - बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन (30 पारियां)
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 70 रन के कुल स्कोर पर 5 विकेट गिर गए। इसके बाद निकल्स और फिलिप्स ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच 322 गेंदों में नाबाद 174 रनों की साझेदारी हो चुकी है।