धोनी के बायें हाथ का खेल, क्या जीत दिला पाएगी टीम इंडिया को

Updated: Thu, Oct 22 2015 09:23 IST

22 अक्टूबर, नई दिल्ली(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो रहे सीरीज में धोनी की किस्मत हर पल बदल रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे वनडे सीरीज में टॉस की भूमिका सबसे अहम हो रही है। क्योंकि पीछले 3 वनडे में जिस टीम ने टॉस जीता है उस टीम को जीत का स्वाद चखने को मिला है। इसका ही कारण है कि धोनी ने टॉस जीतने के लिए नया आइडिया अख्तियार कर लिया है।

 स्कोर:  भारत बनाम साउथ अफ्रीका

धोनी टॉस करने के लिए आजकल बायें हाथ का इस्तमाल कर रहे है और सबसे हैरानी करनी वाली बात ये कि धोनी टॉस जीत भी रहे हैं। चौथे वनडे में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला और धोनी ने बायें हाथ से सिक्के को उछाला और टॉस भारत के पाले में जा गिरा। और साथ ही भारत ने आज खेले गए चौथे वनडे में भारत को साउथ अफ्रीका के ऊपर 35 रन से जीत मिल गई। इससे यह बात तो स्पष्ट हो गया कि धोनी का यह टोटका टीम इंडिया के काम कर रहा है।  अब देखना यह है कि धोनी का यह अंधविश्वास है आगे के मैचों में भी चलता है या नहीं।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें