India Women vs South Africa Women Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 525 रन का विशाल स्कोर बना लिया है। यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने टेस्ट में 500 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है।
दिन के अंत पर कप्तान हरमनप्रीत कौर 42 रन और ऋचा घोष 43 रन बनाकर नाबाद रहीं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 292 रन जोड़े, जो 90 साल के महिला टेस्ट इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
शेफाली वर्मा ने महिला टेस्ट इतिहास का सबसे दोहरा शतक जड़ते हुए 197 गेंदों में 23 चौकों और 8 छ्क्कों की मदद से 205 रन की पारी खेली। उन्होंने 194 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया जो महिला टेस्ट में सबसे तेज है। वहीं शानदार फॉर्म में चल रही मंधाना ने 161 गेंदों में 149 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 1 छक्का जड़ा।
इन दोनों के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने 94 गेंदों में 55 रन का योगदान दिया।
साउथ अफ्रीका के लिए पहले दिन डेल्मी टकर ने 2 विकेट औऱ नादिन डी क्लार्क ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
टीमें:
साउथ अफ्रीका महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेके बॉश, मारिजाने कप्प, डेल्मी टकर, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, शुभा सतीश, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।