England Women vs India Women, 2nd T20I Highlights: अमनजोत कौर (Amanjot Kaur) के ऑलराउंड प्रदर्शन औऱ जेमिमा रोड्रिग्स  (Jemimah Rodrigues)के शानदार अर्धशतक के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने  मंगलवार (1 जुलाई) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले  गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 24 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 31 रन के कुल स्कोर तक स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट होकर पवेलियन लौट गईं । इसके बाद जेमिमा और अमनजोत ने पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। जेमिमा ने 41 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का लगाया। 

Advertisement

जेमिमा के आउट होने के बाद अमनजोत और ऋचा घोष के बीच पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। अमनजोत ने 40 गेंदों में 9 चौकों की बदौलत नाबाद 63 रन की पारी खेली। वहीं ऋचा ने 20 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गवाकर 181 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल ने 2 विकेट, लॉरेन फिलर और एम आरलॉट ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गवाकर 157 रन ही बना सकी। मेजबान टीम की शुरूआत भी खराब रही और 17 रन के कुल स्कोर तक टॉप 3 बैटर आउट हो गईं। फिर टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की।  ब्यूमोंट ने 35 गेंदों में 54 रन और जोन्स ने 27 गेदों में 32 रन बनाए। नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरी सोफी एक्लेस्टोन ने 23 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जो जीत के लिए नाकाफी रही। 

भारत के लिए श्री चरणी ने 2 विकेट, दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

अमनतोज को उनके शानदार ऑराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार