IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली चार मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो टेस्ट मैचों में टीम से बाहर हो सकते हैं। विराट कोहली बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं ऐसे में 17 दिसंबर से शुरू होने वाली श्रृंखला के पहले दो टेस्ट के बाद वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय व्यतीत करते हुए नजर आ सकते है और पितृत्व अवकाश ले सकते हैं।

Advertisement

आधिकारिक तौर पर विराट आखिरी दो टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर कोई बयान नहीं आया है लेकिन सोर्सेज की मानें तो विराट कोहली का पितृत्व अवकाश लेना लगभग तय है। ऐसे में विराट के टीम से जाने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) को उनके स्थान पर मध्यक्रम में जगह मिल सकती है और वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े एक सोर्स ने कहा है कि, 'BCCI का हमेशा मानना है कि परिवार प्राथमिकता है। इस मामले में अगर विराट पितृत्व अवकाश लेने का फैसला करते हैं, तो वह पहले दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।' कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टेस्ट श्रृंखला से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएं और टीम का हिस्सा बनें।

रोहित शर्मा अगर पूरी तरह से फिट होकर टीम में वापसी करते हैं तो फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के अलावा उनका विकल्प टीम को मजबूती प्रदान कर सकता है वही केएल राहुल मध्यक्रम में दिख सकते हैं। हालांकि कप्तान कोहली की कमी टीम को खलना तय है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार