19 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत की टीम ने ऑल राउंड खेल दिखाकर न्यूजीलैंड को हर एक डिपॉर्टमेंट में परास्त किया था।

BREAING: दिल्ली वनडे में हार्दिक पांड्या करेगें ओपनिंग

Advertisement

दूसरे वनडे में जहां न्यूजीलैंड की टीम अपनी कमजोरियों को जानकर मैदान पर उतरेगी तो वहीं भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि अपनी जीत की लय को बरकरार रखे।

माही मार रहा है, धोनी दिखाएगें कमाल

Advertisement

कोटला वनडे में सुरेश रैना नहीं खेल पाएगें इसका सीधा सा मतलब ये है कि केदार जाधव को दूसरा वनडे मैच खेलने का भरपूर मौका मिलने वाला है।

सुरेश रैना की जगह हथियाना चाहेंगे केदार जाधव...

पहले वनडे में केदार जाधव ने कमाल करते हुए अपनी गेंदबाजी से पहली 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था. ऐसे में यदि दूसरे वनडे  में केधार जाधव को बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो उनके लिए बल्लेबाजी से खुद को साबित करने का अहम मौका होगा।

झटका: धोनी का साथी क्रिकेटर दूसरे वनडे से बाहर

जहां तक प्लेइंग इलेवन की बात है तो ऐसा प्रतित हो रहा है कि पहले वनडे की जो टीम थी उसी टीम के साथ भारत की टीम दूसरे वनडे में उतरेगी।

Advertisement

फॉर्म सुधारने के लिए धोनी को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना होगा..

भारत के लिए दूसरे वनडे में एक बार फिर मनीष पांडे को अपनी जगह बराबर टीम में बचाने के लिए परफॉर्मे करना होगा। धर्मशाला वनडे में पांडे ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन काफी समय बल्लेबाजी करने के बाद आउट हो गए। पहले वनडे में मनीष पांडे के पास रन बनानें का अच्छा मौका था।  मनीष पांडे दूसरे वनडे में भी चौथे नंबर पर आएगें इसके कोई शक नहीं हो तो वहीं धोनी पांचवें नंबर पर आएगें।

कोहली ने अपने कोच राजकुमार शर्मा को दिया महंगा तोहफा, कीमत जानकर हैरान रह जाएगें

हालांकि पहले वनडे से पहले धोनी ने कहा था कि वो अपनी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकते हैं लेकिन पहले वनडे में पांच नंबर पर आकर धोनी ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।

Advertisement

इन दिनों वनडे क्रिकेट में धोनी का फॉर्म कोई खास नहीं है ऐसे में यदि भारत रव चेस करता है तो धोनी नंबर 4 पर आए तो इसमें कोई गुरेज की बात नहीं है।

OMG: अपने इस किताब से करेगा पाकिस्तान का यह क्रिकेटर भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में भयंकर खुलासा

धोनी मनीष पांडे से पहले बल्लेबाजी करने आएगें तो इससे धोनी को ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा जिससे वो खुद की बल्लेबाजी फॉर्म में आ सकते ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी मैच को अंत तक ले जाते हैं जिससे टीम को रन चेस करने में फायदा मिलता है।

हार्दिक पांड्या ऑरलाउंडर की भूमिका निभाएगें..

Advertisement

नंबर 6 पर हार्दिक पांड्या का रास्ता खुला हुआ है। कुंबले ने पहले ही कह दिया है कि हार्दिक पांड्या को टीम में एक ऑल राउंडर की तरह देखते हैं । यानि पांड्या नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

अमित मिश्रा से पहले अक्षर पटेल करेंगे बल्लेबाजी..

स्पिनर की बात की जाए तो अमित मिश्रा की जगह अंतिम ग्यारह में पक्की है। पहले वनडे में अमित मिश्रा ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 3 विकेट चटकाए थे।  अक्षर पटेल का भी खेलना तय लग रहा है। अक्षर पटेल बल्लेबाजी भी कर सकते हैं ऐसे में उम्मीद है  कि कुंबले अक्षर पटेल को अंतिम ग्यारह में जगह देगें।

Advertisement

उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह साबित होगें भारत के श्रीनाथ और प्रसाद..

रही बात तेज गेंदबाजी की तो उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा पूरी सीरीज में होगें।

रोहित शर्मा के वन डे करियर में टॉप 5 पारियां

Advertisement

दिल्ली वनडे के लिए भारत की संभावित टीम इस प्रकार है..

धोनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहणे, मनीष पांडे, केधार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार