जॉनी बेयरस्टो आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं। इस आईपीएल सीजन में वह पंजाब किंग्स की तरफ से नहीं खेल पाएंगे। पिछले सितंबर में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे वह अभी तक उबर नहीं पाए हैं। अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को बेयरस्टो की जगह पर टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

पंजाब किंग्स की टीम बीसीसीआई के जरिए बड़ी बेसब्री से जॉनी बेयरस्टो के फिटनेस अपडेट का इंतजार कर रही थी। हालांकि इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से कह दिया है कि बेयरस्टो की जगह पर किसी और खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट को तौर पर शामिल किया जा सकता है। बेयरस्टो ने चोट के बाद एक बार फिर से फरवरी में अभ्यास करना शुरू किया था । यह उम्मीद जताई जा रही है कि बेयरस्टो मई में होने वाले डिविजन 2 के काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

पिछले साल 2 सितंबर को बेयरस्टो का बायां पैर टूट गया था और साथ ही उनके टखने में भी चोट आई थी। उस वक़्त दक्षिण अफ्ऱीका की टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही थी और तीसरे टेस्ट से पहले गोल्फ खेलते हुए बेयरस्टो फिसल गए थे। इसके अलावा उनके लिगामेंट में भी चोट आई थी। जब वह इस चोट की सर्जरी कराने गए तो पता चला कि उनके पैर में एक प्लेट भी लगाई जाएगी।

पंजाब किंग्स की टीम बीसीसीआई के जरिए बड़ी बेसब्री से जॉनी बेयरस्टो के फिटनेस अपडेट का इंतजार कर रही थी। हालांकि इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से कह दिया है कि बेयरस्टो की जगह पर किसी और खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट को तौर पर शामिल किया जा सकता है। बेयरस्टो ने चोट के बाद एक बार फिर से फरवरी में अभ्यास करना शुरू किया था । यह उम्मीद जताई जा रही है कि बेयरस्टो मई में होने वाले डिविजन 2 के काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार